विवेक रामास्वामी: व्यवसायी से राष्ट्रपति के दावेदार तक 2024

विवेक रामास्वामी: व्यवसायी से राष्ट्रपति के दावेदार तक 2024

विवेक रामास्वामी: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नई सरकार के लिए एक मजबूत  दिखने वाली टीम का गठन कर लिया है इस टीम में कई बड़े चेहरे शामिल किए गए है जिनमें विभागों का बंटवारा किया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप की स्कोर टीम में दो ऐसे चेहरे भी शामिल किए गए हैं जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा है वे दोनों ही बड़े कारोबारी हैं जिनमें से एक दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क हैं तो दूसरा चेहरा एक भारतवंशी का है जिनका नाम है विवेक रामा स्वामी।

“विवेक रामास्वामी का जीवन: एक उद्यमी से लेकर राजनीति तक का सफर”

विवेक रामास्वामी को डोनाल्ड ट्रंप ने एक बहुत अहम जिम्मेदारी सौंपी है विवेक रामास्वामी एक इंडो अमेरिकन कारोबारी और नेता हैं जिन्हें अमेरिकी सरकार में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी या  सरकारी दक्षता विभाग का कार्यभार सौंपा गया है यह वह विभाग है जिससे डोनाल्ड के विजन का अंदाजा मिल रहा है विवेक रामा स्वामी को सौंपे गए इस विभाग का काम नौकरशाही को खत्म करना अतिरिक्त नियमों को कम करना फिजूल खर्चों में कटौती करने आदि में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अमेरिकी सरकार में अहम भूमिका पाने के बाद चर्चाओं में आए विवेक रामास्वामी का अमेरिका में बायोटेक का कारोबार है और वे एक लेखक के तौर पर भी जाने जाते हैं इनके माता-पिता बहुत पहले ही अमेरिका में सेटल हो गए थे और वहीं पर विवेक का जन्म भी हुआ था यानी अमेरिका इनका फर्स्ट नेशन है जिसकी नेशनलिटी जन्म से ही इनके साथ जुड़ी हुई है।

“विवेक रामास्वामी का परिवार:

विवेक रामास्वामी के पिता वी गणपत रामास्वामी मूल रूप से केरल के रहने वाले थे जो एनआईटी कालीकट से ग्रेजुएट थे वे जनरल इलेक्ट्रिक में इंजीनियर थे जबकि उनकी मां गीता रामा स्वामी मैसूर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएट रही हैं 1970 के दशक में दोनों केरल से अमेरिका शिफ्ट हो गए थे।

आपको यहां एक खास बात बता दें कि 39 साल के विवेक रामास्वामी भी डोनाल्ड ट्रंप की ही तरह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की होड़ में शामिल थे लेकिन जरूरी चंदा ना जुटा पाने के कारण वे ट्रंप से पिछड़ गए और इस तरह से राष्ट्रपति पद के लिए उन्हें अपनी दावेदारी छोड़नी पड़ गई थी लेकिन पार्टी में यह जो कद रखते हैं उसे देखते हुए नई सरकार के गठन में इन्हें नजरअंदाज नहीं किया गया और ट्रंप सरकार में अहम जिम्मेदारी दी गई।

विवेक रामास्वामी का व्यापारिक सफर: एक उद्यमी की सफलता की कहानी:

विवेक रामास्वामी ने साल 2014 में बायोटेक फर्म रो इवेंट साइंसेस की स्थापना की थी इस कंपनी को बनाने के लिए रामस्वामी को इन्वेस्टर से करीब 100 मिलियन डॉलर का स्टार्टअप कैपिटल मिला था।

इनका कारोबार चल निकला तो इन्होंने बाद में कई दवा कंपनियों का भी अधिग्रहण किया साथ ही कई दवा कंपनियों में इन्होंने इन्वेस्ट भी किया इससे इनकी कंपनी को काफी कमाई हुई साल 2022 में रामा स्वामी ने इस ट्राइव एसेट मैनेजमेंट की स्थापना की थी यह एक इन्वेस्टर्स फर्म है सितंबर 2023 तक इस ट्राइव की संपत्ति 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई थी विवेक रामा स्वामी की गिनती अमेरिका में एक बहुत कम उम्र के बेहद सफल कारोबारी के तौर पर की जाती है।

फोब्स की रियल टाइम नेटवर्थ ट्रैकर के मुताबिक विवेक रामास्वामी की नेटवर्थ इस समय 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 8500 करोड़ से ज्यादा है उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनकी कंपनी रो इवेंट साइंसेस है जो अमेरिका की तेजी से ग्रोथ करने वाली एक नामी फर्म है  विवेक रामा स्वामी को डोनाल्ड ट्रंप की नई सरकार की कोर टीम में एक महत्त्वपूर्ण जगह मिली है वैसे तो भारतवंशी है लेकिन भारत से इनका प्रत्यक्ष तौर से कोई नाता नहीं रहा क्योंकि इनका जन्म ही अमेरिका में हुआ था और जन्म से अमेरिका की नेशनलिटी इनके पास है।

https://thenewsofhindi.com/justice-sanjiv-khanna/

 

“विवेक रामास्वामी

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Newest Oldest
Inline Feedbacks
View all comments