Sikandar Box Office collection: बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग 2025
Sikandar Box Office collection: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म सिकंदर आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और यह फिल्म पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है, बल्कि यह साबित कर दिया है कि सलमान खान ही बॉक्स ऑफिस के सुलतान और बॉलीवुड के किंग हैं। आइए जानते हैं सिकंदर के पहले दिन के कलेक्शन, फिल्म का बजट, स्क्रीन काउंट और क्यों यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर बनने के कगार पर है।
सिकंदर की स्टार कास्ट और निर्देशन
सिकंदर फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ दिखाई दे रहे हैं रश्मिका मंदाना, सत्यराज, सरमन जोशी और काजल अग्रवाल। इस फिल्म का निर्देशन किया है बेहद टैलेंटेड ए. आर. मुरुगदास ने, जो बॉलीवुड में हॉलिडे और गजनी जैसी हिट फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। इनकी फिल्में न केवल बॉलीवुड बल्कि साउथ इंडियन सिनेमा में भी ब्लॉकबस्टर रही हैं।
एक रिकॉर्ड-तोड़ ओपनिंग: सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
सिकंदर के लिए फैंस का उत्साह रिलीज से पहले ही साफ दिखने लगा था। फिल्म के टीज़र, गाने और ट्रेलर ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया, और सिनेमाघरों में सलमान खान के प्रशंसक सिकंदर देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए थे। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की है और दर्शकों का दिल जीत लिया है।
पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
सिकंदर फिल्म को भारत में 5500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है, जो सलमान खान के करियर में अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन रिलीज है। वहीं, फिल्म को विदेशों में लगभग 2000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है, जिससे वर्ल्डवाइड स्क्रीन काउंट 7500 तक पहुँचता है।
भारत में पहले दिन का कलेक्शन:
भारत में सिकंदर ने पहले दिन ₹32 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ₹38 करोड़ तक पहुँच गया है। यह कलेक्शन इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक है। फिल्म का रिस्पांस भारत में बहुत ही शानदार रहा, खासकर हिंदी भाषी क्षेत्रों में, जहां इसे बेहतरीन ऑक्यूपेंसी मिली।
विदेशों में पहले दिन का कलेक्शन:
विदेशों में भी सिकंदर को शानदार रिस्पांस मिला है। फिल्म ने पहले दिन ₹22 करोड़ का ओवरसीज कलेक्शन किया, जो कि सलमान खान की फिल्मों के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।
फिल्म का बजट और प्रोडक्शन:
सिकंदर का बजट ₹200 करोड़ है, लेकिन यह आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने इससे पहले ही ₹165 करोड़ की रिकवरी कर ली थी। फिल्म के डिजिटल राइट्स ₹85 करोड़ में बिके, सेटेलाइट राइट्स ₹50 करोड़ में और म्यूजिक राइट्स ₹30 करोड़ में बिके थे। इसका मतलब यह हुआ कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने रिलीज से पहले ही लगभग फिल्म के बजट के बराबर रकम कमाई थी।
क्या सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई कर सकती है?
यह सवाल अभी भी सबके दिमाग में है कि सिकंदर क्या बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं। फिल्म की शुरुआत जोश और धमाकेदार रिस्पांस के साथ हुई है, और अगर यही ट्रेंड जारी रहता है तो यह फिल्म जल्द ही बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हो सकती है।
सिकंदर फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है, और आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन और बढ़ने की संभावना है। खासकर ईद के दौरान, जब सलमान खान के फैंस की संख्या और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। यदि फिल्म इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखती है, तो सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।