Pushpa 2 collection day 10: वर्ल्डवाइड 1280 करोड़ की कमाई!

“पुष्पा 2: द रूल” ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है! अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की शानदार परफॉर्मेंस वाली Pushpa 2 collection day 10 में 830 करोड़ (इंडिया नेट) और वर्ल्डवाइड 1280 करोड़ की कमाई कर ली है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस तेलुगु एक्शन-ड्रामा फिल्म ने KGF चैप्टर 2 और RRR जैसे ब्लॉकबस्टर्स के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। जानिए फिल्म की कमाई के हर अपडेट और क्यों यह फिल्म फैन्स को दीवाना बना रही है।
Pushpa 2 collection day 10
Pushpa 2: द रूल जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, यह भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बनने वाली है।
फिल्म का सिनेमाघरों में आज 10वां दिन है। जैसा कि आप सभी को पता होगा, पिछले गुरुवार यानी 5 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज फिल्म का दूसरा शनिवार है और यह फिल्म का केवल 10वां दिन है। शायद आप यकीन करें या न करें, आज यह फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ रही है।
आज सिनेमाघरों में फिल्म का 10वां दिन है। इस लेख में हम पुष्पा टू: द रूल की पहले नौ दिनों की भारत में तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में कुल कमाई के साथ-साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर भी चर्चा करेंगे। साथ ही आज यानी दूसरे शनिवार को यह फिल्म कितनी कमाई कर सकती है और 10 दिनों में इसकी भारत और वर्ल्डवाइड टोटल कमाई कितनी हो जाएगी, उस पर भी नजर डालेंगे।
फिल्म की चर्चा और रिलीज
Pushpa 2 फिल्म लंबे समय से काफी चर्चा में थी। फैंस इस फिल्म का कई सालों से इंतजार कर रहे थे। इतना ज्यादा इंतजार था कि जैसे ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। चाहे मॉर्निंग, आफ्टरनून, इवनिंग, या नाइट के शोज हों, हर शो में खचाखच भीड़ देखने को मिली। pushpa-2-box-office-collection
यह तेलुगु भाषा की बड़ी एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसे भारत में पांच भाषाओं (तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, और मलयालम) में रिलीज किया गया। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, और फहद फासिल ने अहम किरदार निभाए। फिल्म का बजट 440 करोड़ से ज्यादा था।
पहले नौ दिनों का कलेक्शन
- पहला दिन: भारत में 176.60 करोड़ और वर्ल्डवाइड 229.4 करोड़।
- दूसरा दिन: भारत में 97.50 करोड़।
- तीसरा दिन: 121.40 करोड़।
- चौथा दिन (रविवार): 146.60 करोड़।
पहले चार दिनों के वीकेंड में भारत में कुल कलेक्शन 542.10 करोड़ रहा, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 829 करोड़ का हुआ।
- पांचवां दिन (सोमवार): 9.10 करोड़।
- छठा दिन (मंगलवार): 50 करोड़।
- सातवां दिन (बुधवार): 442.50 करोड़।
- आठवां दिन (गुरुवार): 8.30 करोड़।
आठ दिनों में भारत में कुल कलेक्शन 741.90 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1125 करोड़ हुआ।
नौवां दिन (दूसरा शुक्रवार)
नौवें दिन फिल्म ने भारत में 37.95 करोड़ कमाए। भाषा वार कलेक्शन:
- भाषा अनुसार कमाई (9 दिनों में):
- तेलुगु: ₹253.05 करोड़
- हिंदी: ₹461.50 करोड़
- तमिल: ₹45 करोड़
- मलयालम: ₹13.75 करोड़
- कन्नड़: ₹6.10 करोड़
नौ दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 779.85 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1280 करोड़ पहुंच गया।
भारत की कुल कमाई (नेट):
₹779.85 करोड़
भारत की कुल कमाई (ग्रॉस):
₹940 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन:
₹1,280 करोड़
दसवां दिन (दूसरा शनिवार – प्रेडिक्शन)
दूसरे शनिवार को फिल्म के सभी शोज हाउसफुल रहने की संभावना है। आज फिल्म 50 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। 10 दिनों में पुष्पा टू: द रूल का भारत में कुल कलेक्शन 830 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1280 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।
यह फिल्म आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ रही है। आप इस फिल्म के बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
https://thenewsofhindi.com/air-pollution/
https://youtu.be/d7fKU3LPtbg?si=XrJVeZXTvOE5bmS8
Pushpa 2 Box Office Collection: सात दिनों में 1100 करोड़ की धमाकेदार कमाई