heart break: दिल टूटना एक बहुत बड़ी बीमारी बन चुकी है? 2024

heart break: दिल टूटने के कारण वर्ष 2013 से 2022 के बीच लगभग 9 या 10 वर्षों में कुल मिलाकर 74,180 लोगों ने आत्मत्या की जिसमें से 76% लोगों ने प्यार में दिल टूटने के वजह से आत्म हत्या की, जबकि extra marital affair के कारण 13.3% लोगों ने आत्महत्या की, और 10% प्यार में पार्टनर का किसी और से संबंध होने के शक में यानि पार्टनर के धोखे की वजह से लोगों ने खुदकुशी कर ली।
हमारे समाज में प्रेम सम्बन्धों को किताबों और शेरोशायरी के जरिये बेहद सकारात्मक जगह दी गई है। आप भी शेरोशायरी सुनते रहते होंगे, मोहब्बत की, प्रेम की कहानिया आपने पढ़ी होंगी। चाहे किताबों में लिखी गई प्रेम कहानिया हों या फिल्मों में दिखाए गए बड़े खूबसूरत रिश्ते हों, गाने हों, यहां हमेशा हैपी एंडिंग ही होती है।
Heart break: दिल टूटने की बिमारी
असल जिन्दिगी में प्रेम सम्बन्धों से जुड़े कुछ आंकड़े देखकर आज आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे क्या प्रेम सम्बन्धों से जुड़ी ये सारी बातें सिर्फ किताबी और फिल्मी हैं और यहां अक्सर प्यार के रिश्तों की Happy ending नहीं होती है इंडिया में हार्ट अटैक की बीमारी अक्सर चर्चा में रहती है हार्ट अटैक से कितने लोग मारे जाते है लेकिन दिल से जुड़ी ऐसी भी बीमारी भी है जिसकी हम कभी बात नहीं करते।
Heart break यानी दिल टूटने की बिमारी और 80% लोग जीवन में दिल टूटने की समस्या को कभी न कभी जरूर महसूस करते हैं दिल टूटने के कारण वर्ष 2013 से 2022 के बीच लगभग 9 या 10 वर्षों में कुल मिलाकर 74,180 लोगों ने आत्मत्या की जिसमें से 76% लोगों ने प्यार में दिल टूटने के वजह से आत्म हत्या की, जबकि 13.3% लोग विवाह के बाद भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध के कारण आत्महत्या कर ली, और 10% प्यार में पार्टनर का किसी और से संबंध होने के शक में यानि पार्टनर के धोखे की वजह से लोगों ने खुदकुशी कर ली।
1990 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम था दिल और उसमें एक गाना था जिसमें कहा गया था प्यार में जिएंगे मर जाएंगे लेकिन इन आकणों को देखकर लगेगा कि पिछले कुछ वर्षों में लोग प्यार में जीने की बजाए मरने पर मजबूर हो रहे हैं और इसलिए आज प्यार में जान गवाने वालों की संख्या हजारों में पहुँच गई है।
प्रेम संबंध में कई बार पार्टनर ही हत्यारे बन जाते हैं कई मामले ऐसे हैं जिनमें पार्टनर नहीं अपने प्रेमी की हत्या कर दी दिल्ली में कथित तौर पर बॉयफ्रेंड द्वारा श्रद्धा की हत्या जैसे कई मामले आज आपको देखने को मिलेंगे ये बड़े बड़े सवाल भी खड़े करते हैं इसके अलावा वर्ष 2013 से 2022 के बीच सिर्फ दस वर्षों में प्यार के मामलों में लगभग 30,000 लोगों की हत्याएं हो गई , जिसमें लगभग 52% मामलों में हत्या का कारण था लव अफेयर्स, जबकि 46.6% मामलों में पार्टनर के गलत संबंध को आधार मान कर उसकी हत्या कर दी गई।
जब युवाओं के प्रेम संबंध से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा और मर्यादा को ठेस पहुंचती है तो परिवार भी कई बार अपने ही बच्चों का हत्यारा बन जाता है वर्ष 2013 से 2022 के बीच ऐसी कुल 517 हत्याएं हुई जिसमें अपने ही सगे और परिवार के लोगों ने प्यार के रिश्तों के लिए उनकी हत्या कर दी।
Heart break होने के बाद अगर प्रतिशोध की भावना होती है तो बात सिर्फ हत्या या आत्महत्या तक सीमित नहीं रहती बल्कि अपहरण भी इसके कई अंजामों में से एक है 2013 से 2022 के बीच जबरजस्ती शादी करने के लिए 280,000 महिलाओं का अपहरण हुआ। इन दस वर्षों में हर दस में से चार महिलाओं के अपहरण की वजह प्यार था।
इन दस वर्षों में हर दस में से चार महिलाओं के अपहरण की वजह प्यार था आजकल स्कूल में पढ़ाई लिखाई करने वाले नाबालिक बच्चे भी प्यार का खतरनाक खेल खेल रहें इसके लिए सबसे ज़ादा जिम्मेदार है स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया आज देश में छोटे बड़े शहरों से लेकर पिछडे गांव तक लगभग हर जगह स्मार्टफोन उपलब्ध है।
आज सोशल मीडिया पर एक क्लिक से हमारे देश के छोटे छोटे बच्चे किसी को भी किसी भी उम्र में अपना दोस्त बना सकते हैं और बात आगे बढ़ते बढ़ते प्यार तक पहुंच जाती है लेकिन जब बात घरवालों तक पहुंचती है तो परिवार और कानुनी लड़ाई में फ़स कर कई बार कम उम्र के ये रिश्ते हत्या या आत्मत्या पर आकर खत्म होते हैं वर्ष 2012 में जब देश में सोशल मीडिया का इतना प्रसार नहीं था तब 3849 यानि हर रोज करीब 10 लोग प्यार में आत्महत्या करते थे।
जबकि सोशल मीडिया के आने के बाद, वर्ष 2022 में, प्रेम की वजह से जान देने वालों की संख्या 16,751 पहुंच गई, यानि हर रोज 45 लोगों ने दिल टूटने के वजह से आत्मत्या की, और इससे आप समझ सकते हैं कि सोशल मीडिया से प्रभावित होकर किसी से दिल जोड़ने और तोड़ने का गणित कितना खतरनाक हो सकता है जो आपकी जान भी ले सकता है।
Heart break होने के बाद कुछ लोग शेरो शायर करते है कुछ लोग अकेलेपन और गुमनामी में चले जाते हैं, कुछ लोग प्रतिशोध की आग में जलने लगते हैं, और कुछ लोग जीवन भर अपने पार्टनर का इंतजार करते हैं, और इसी तरह की मोहब्त जिस मुकाम पर आकर खड़ी हो जाती है, तो उसका रास्ता या तो हत्या की तरफ जाता है या फिर आत्महत्या की तरफ जाता है।
मुख्य बिंदुओं का सारांश:
1. प्यार की सकारात्मक छवि: समाज में प्रेम संबंधों को किताबों, शायरी, और फिल्मों के माध्यम से सकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसमें हमेशा हैप्पी एंडिंग होती है।
2. वास्तविकता का सामना: असल जिंदगी में प्रेम संबंधों में टूटने की समस्या आम है। आंकड़ों के अनुसार, 2013 से 2022 के बीच 74,180 लोगों ने आत्महत्या की, जिनमें से 76% ने प्यार में दिल टूटने के कारण ऐसा किया।
3.हत्या और आत्महत्या के मामले: प्रेम संबंधों में धोखे और पारिवारिक दबाव के कारण कई हत्याएं भी हुई हैं। इस अवधि में लगभग 30,000 हत्याएं प्रेम मामलों में हुईं, जिनमें से 52% का कारण लव अफेयर था।
4. परिवार का प्रभाव: कभी-कभी परिवार के लोग भी प्रेम संबंधों के कारण अपने बच्चों की हत्या कर देते हैं, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है।
5. अपहरण के मामले: दिल टूटने के बाद प्रतिशोध की भावना के चलते 280,000 महिलाओं का अपहरण हुआ, जिसमें प्यार एक प्रमुख कारण था।
6. सोशल मीडिया का प्रभाव: स्मार्टफोन और सोशल मीडिया ने प्रेम संबंधों को और जटिल बना दिया है। 2012 में आत्महत्या के मामले कम थे, लेकिन 2022 में यह संख्या बढ़कर 16,751 हो गई।
7. भावनात्मक परिणाम: प्यार में असफलता के कारण लोग अकेलेपन, प्रतिशोध, या जीवन भर अपने पार्टनर का इंतजार करने की स्थिति में पहुंच जाते हैं।
प्यार एक खूबसूरत भावना है, लेकिन इसकी वास्तविकता अक्सर कठिन और दर्दनाक होती है। समाज में प्रेम संबंधों को लेकर जो सकारात्मक छवि बनाई गई है, वह वास्तविकता से बहुत दूर है। दिल टूटने, धोखे, और पारिवारिक दबाव के कारण आत्महत्या और हत्या के मामलों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि प्यार की जटिलताएं गंभीर हो सकती हैं। इसलिए, प्रेम में सावधानी बरतना और भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।
Vivo X200 Series 2024: A New Era of Power and Performance in Smartphones”
“पान के पत्ते को आयुर्वेद में क्यों माना जाता है चमत्कारी, जानिए इसके फायदे”
Elcid share 3 रुपए से रातों रात 2 लाख के पार, कैसे हुआ ? 2024 See now