Pushpa 2 Box Office Collection: सात दिनों में 1100 करोड़ की धमाकेदार कमाई

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। पहले सात दिनों में Pushpa 2 Box Office Collection भारत में ₹718 करोड़ का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड ₹1090 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड भाषाओं में जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ यह फिल्म सभी बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए, सिनेमा प्रेमियों के दिलों में जगह बना रही है। जानें सातवें दिन की कमाई, ऑक्युपेंसी रिपोर्ट, और इस ब्लॉकबस्टर का क्या है आगे का सफर!
Pushpa 2 Box Office Collection
इकॉनिक सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रूल ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करके अब तक के सारे बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसके नाम ऐसे बड़े-बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो रहे हैं, जिन्हें आने वाले समय में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के लिए तोड़ पाना मुश्किल होगा।
फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी, और अपने पहले हफ्ते में ही इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। चाहे नॉर्थ इंडिया हो या साउथ इंडिया, हर जगह फिल्म की लोकप्रियता और दर्शकों की उत्सुकता ने इसे हाउसफुल बना दिया। रिलीज के सातवें दिन तक, “पुष्पा 2: द रूल” की ऑक्युपेंसी 100% के करीब रही, और हर भाषा में इसे व्यापक प्रशंसा प्राप्त हो रही है।
पहले छह दिनों की कमाई: Pushpa 2 Box Office Collection
- पहला दिन (गुरुवार): फिल्म ने भारत में पहले दिन 176 करोड़ 60 लाख रुपये की नेट कमाई की। वर्ल्डवाइड, फिल्म ने 204 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- दूसरा दिन (शुक्रवार): फिल्म ने भारत में 97 करोड़ 50 लाख रुपये कमाए, जिससे केवल दो दिनों में यह 274 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 449 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
- तीसरा दिन (शनिवार): फिल्म ने भारत में 121 करोड़ 40 लाख रुपये की कमाई की। तीन दिनों में यह 395 करोड़ 50 लाख रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी थी। वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 621 करोड़ रुपये हो गया।
- चौथा दिन (रविवार): संडे को फिल्म ने भारत में 146 करोड़ 6 लाख रुपये कमाए। इस दिन के बाद फिल्म ने भारत में कुल 542 करोड़ 10 लाख रुपये और वर्ल्डवाइड 829 करोड़ रुपये कमा लिए।
- पांचवा दिन (सोमवार): सोमवार को फिल्म ने भारत में 79 करोड़ 10 लाख रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर पांच दिनों में भारत में 611 करोड़ 20 लाख रुपये और वर्ल्डवाइड 922 करोड़ रुपये हो गए।
- छठा दिन (मंगलवार): मंगलवार को फिल्म ने भारत में 57 करोड़ 70 लाख रुपये कमाए। इस दिन के बाद भारत में कुल 668 करोड़ 90 लाख रुपये और वर्ल्डवाइड 1,015 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी थी।
सातवें दिन का अनुमान
आज फिल्म का सातवां दिन है (बुधवार), और अनुमान है कि यह फिल्म भारत में लगभग 50 करोड़ रुपये की नेट कमाई करेगी। केवल हिंदी भाषा में ही यह 35 करोड़ रुपये तक कमा सकती है। सात दिनों में भारत में कुल नेट कलेक्शन 718 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,090 से 1,100 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। https://thenewsofhindi.com/bsnl-network/
हाउसफुल शो और शानदार ऑक्यूपेंसी
फिल्म को हर शहर में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में शो पूरी तरह से हाउसफुल रहे हैं।
- मुंबई: छठवें दिन नाइट शोज में 71% ऑक्यूपेंसी रही, जिसमें 1,320 शो हाउसफुल थे।
- दिल्ली-एनसीआर: यहां 43% ऑक्यूपेंसी रही और 1,685 शो पूरे थे।
- पुणे: 76% ऑक्यूपेंसी के साथ 580 शो पूरी तरह बुक थे।
- बेंगलुरु: यहां 70% ऑक्यूपेंसी रही और 341 शो पूरी तरह भरे थे।
- हैदराबाद: 54% ऑक्यूपेंसी के साथ 215 शो हाउसफुल रहे।
- कोलकाता: 32% ऑक्यूपेंसी के साथ 430 शो पूरे थे।
फिल्म का बजट और कास्टिंग
फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये से अधिक है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। शानदार निर्देशन, दमदार कहानी और अल्लू अर्जुन की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने फिल्म को चार चांद लगा दिए हैं।
https://thenewsofhindi.com/malware-zscaler-threat-lab-report/
अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रभाव
भारत में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने पहले छह दिनों में 200 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। यह दर्शाता है कि फिल्म केवल भारतीय दर्शकों को ही नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडियंस को भी आकर्षित कर रही है।
पुष्पा: द रूल न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में दर्शकों का दिल जीत रही है। अल्लू अर्जुन का शानदार अभिनय और सुकुमार का बेहतरीन निर्देशन इस फिल्म को एक यादगार अनुभव बनाते हैं। आने वाले समय में यह फिल्म और भी ऊंचे मुकाम हासिल कर सकती है।
https://youtu.be/29aDBXrhHNM?si=-vDjuRH-LcOI3PfN
BSNL ने Jio4G यूजर्स के लिए लॉन्च की नई 4G और 5G सर्विस, जानें पूरी जानकारी